भिलाई। पुणे में आयोजित एंडूरियस स्केटिंग नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के 22 बच्चों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन बच्चों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को पूरे नेशनल गेम्स में तीसरा स्थान दिलाया।
भिलाई से कई बच्चे इस प्रतियोगिता में शामिल हुए और उन्होंने कई मेडल्स जीते। अंडर-6 में सिया ने 1 ब्रॉन्ज, अबीर माखीजा ने 2 गोल्ड, अंडर-9 में अगस्त्य कुटेल ने 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता। अंडर-14 में आकाश ने 2 ब्रॉन्ज और 1 गोल्ड मेडल, देवांश विश्वकर्मा ने 2 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर मेडल, खुशी चानपुरियी ने 1गोल्ड 1ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर मेडल, और वाहिनीत कोर ने 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते।
इन बच्चों की उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है और उन्हें इंटरनेशनल गेम्स के लिए चुना गया है, जो जून में मालदीव्स में आयोजित होगा। हम इन बच्चों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
The post छत्तीसगढ़ के बच्चों ने एंडूरियस स्केटिंग नेशनल गेम्स में लहराया परचम appeared first on ShreeKanchanpath.

