न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ के लिए भारतीय दल में एक अहम बदलाव किया गया है। दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ को अब सीरीज़ के शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम में शामिल कर लिया गया है। ग़ौरतलब है कि आक़िब को पहले केवल चौथे और पांचवें वनडे मैच की टीम में जगह मिली थी, लेकिन ताज़ा अपडेट के बाद अब वह पूरे पांच मैचों की सीरीज़ के लिए टीम का हिस्सा बन गए हैं।
दरअसल, यह फ़ैसला प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ होने के बाद लिया गया है। कृष्णा अपनी फ़िटनेस की समस्याओं के चलते शुरुआती मुक़ाबलों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह भरने के लिए चयनकर्ताओं ने नबी पर भरोसा जताया है जो पहले से ही इंडिया ए टीम के साथ न्यूज़ीलैंड में मौजूद हैं।
नबी को न्यूज़ीलैंड-ए के ख़िलाफ़ इंडिया-ए की टीम में चुना गया था। उन्होंने न्यूज़ीलैंड-ए के ख़िलाफ़ पहला चार-दिवसीय मैच भी खेला था जिसमें उन्होंने छह विकेट निकाले थे। दोनों टीमों के बीच दूसरा चार-दिवसीय मुक़ाबला आज से ही शुरू हुआ है जिसका नबी हिस्सा नहीं हैं।
शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए अपडेटेड भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कम्बोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए) और आक़िब नबी।
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उप-कप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आक़िब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।





