एमसीबी। ग्रामीणों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासनिक प्रयास लगातार तेज़ हो रहे हैं। विकासखंड खड़गवा के ग्राम पंचायत छोटेसाल्ही अंतर्गत ग्राम छोटेसाल्ही में पंचायत भवन के पास निर्मित पेयजल परिसंपत्ति के हस्तांतरण से पूर्व आवश्यक मरम्मत कार्य तेजी से प्रगति पर है। यह कार्य जल जीवन मिशन के तहत किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता आकाश पोद्दार के आदेशानुसार यह कार्य सहायक अभियंता ए.एस. सिदार और उप अभियंता मनमोहन सिंह के मार्गदर्शन में सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला परियोजना समन्वयक (CDAT) टीम के रितेश डिक्सेना के सहयोग से कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के प्रयास निरंतर जारी हैं।
मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद इस पेयजल व्यवस्था का हस्तांतरण किया जाएगा, जिससे ग्राम छोटेसाल्ही के प्रत्येक घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि हर घर तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाए, जिससे ग्रामीणों को सुविधा के साथ बेहतर स्वास्थ्य लाभ भी मिल सके।
The post छोटेसाल्ही में पेयजल व्यवस्था को नई मजबूती, जल जीवन मिशन के तहत मरम्मत कार्य तेज़ी से जारी appeared first on ShreeKanchanpath.



