छत्तीसगढ़

जमुनिया नदी में मिला युवक का शव, घटनास्थल पर पुलिस की कार्यवाही जारी*

*जमुनिया नदी में मिला युवक का शव, घटनास्थल पर पुलिस की कार्यवाही जारी*

*मीडिया सूचना-* थाना रेंगाखार क्षेत्रांतर्गत ग्राम रोल के पास जमुनिया नदी में एक व्यक्ति का शव पानी में डूबा हुआ मिला। मृतक की पहचान राजेंद्र धुर्वे पिता मानसिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम नगवाही के रूप में हुई है। मृतक शासकीय हाई स्कूल झलमला में चपरासी के पद पर कार्यरत था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिनांक 13.09.2026 को मृतक की पत्नी तीजा पर्व हेतु अपने मायके गई थी, जिसके बाद मृतक घर से बाहर निकला था। प्रथम दृष्टया शव 2–3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है तथा पानी में डूबने से मृत्यु होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई। मर्ग कायम कर शव का पंचनामा एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button