भिलाई। छत्तीसगढ़ सरकार में केबिनेट मंत्री बनने के बाद दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव के प्रथम नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। भिलाई युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, कैंप मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह, जामुल मंडल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता, स्वच्छता प्रकल्प संयोजक विनोद देवांगन के संयुक्त नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव का भिलाई पॉवर हाऊस चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने आतिश बाजी की और मंत्री गजेन्द्र को फूलों से लाद दिया।
इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी गजेन्द्र यादव जी को दी है, निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गांव और जिले की जनता की आवाज बनकर संसद में मुखर रहकर जनहित के कार्य करेंगे। भिलाई को शिक्षाधानी के रूप में जाना जाता है, भिलाई दुर्ग को ट्विंसिटी के रूप में लोग जानते है निश्चिंत ही दुर्ग भिलाई से शिक्षामंत्री होने से स्कूल, कॉलेजेस, सहित और भी विकास कार्य और भी तेजी से होंगे।

इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, रेखराम बंछोर, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, जामुल पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर, गोपाल बिष्ट, स्वच्छता प्रकल्प जिला संयोजक विनोद देवांगन, पूर्व कैंप मंडल अध्यक्ष जिला प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, त्रिलोचन सिंह, विजय सिंह, कैंप मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह, जामुल मंडल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता, जागेश्वर सोनी, अजय भसीन, सुनील मिश्रा, ईश्वरचंद त्रिपाठी, ओमप्रकाश साहू, ध्रुव देवांगन, पार्षद विनोद चेलक, जालंधर सिंह, धनराजू, पार्षद दीपक गुप्ता, पार्षद कविता बिस्वाल, अरविंद वर्मा, भोला साहू, धर्मेंद्र दिवाकर, दीपक सिंह, रामचंद्र साहू, शरद बर्मन, बाली बर्मन, संजय शर्मा, सोनू यादव, अनूप राय, दिलीप सिंह, जितेंद्र ठाकुर, मेघनाथ साहू, सुभाष पंचाल, शेषमणि वर्मा, लक्ष्मी क्षत्रिय, धर्मेंद्र पांडेय, संजय जायसवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशीष दुबे, जिला कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, सतीश दुबे, भावेश दलानी, भाजयुमो कैम्प मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, आशु तिवारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रश्मि साव, भगवती साव, ममता भारद्वाज, रामेश्वरी सिन्हा, नेहा सिंह, रंजीत गुप्ता, प्रशांत क्षीरसागर, अनुज यादव, मृत्युंजय भगत, रमेश चौधरी, अखिलेश सिंह, अवतार सिंह, निरंकार सिंह, अजहर खान, प्रेमशंकर पासवान, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। यह जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।

The post कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर गजेन्द्र यादव का जोरदार स्वागत, समर्थकों ने की आतिशबाजी appeared first on ShreeKanchanpath.