Blog

Weather news : छत्तीसगढ़ में फिर से सक्रिय हुआ मानसून, उत्तरी छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार

भिलाई। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। पूरे प्रदेश में मानसूनी बारिश हो रही है। मंगलवार को सुबह से ही प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं। दुर्ग भिलाई में सुबह से हल्की बारिश हो रही है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर सहित उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक झमाझम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने दौरान कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधि दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड में रहा।

office boy girl

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश, झारखंड और उत्तरी ओडिशा होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ एक गर्त बना हुआ है। उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट से दूर पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किमी ऊपर दक्षिण की ओर झुका हुआ है, जो ऊंचाई के साथ बना हुआ है। 26 जून से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे छत्तीसगढ़ के जिलों में अनेक स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इससे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।

book now

The post Weather news : छत्तीसगढ़ में फिर से सक्रिय हुआ मानसून, उत्तरी छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button