देश दुनिया

सांसद ने रेल बोर्ड चेयरमैन से नई ट्रेनें चलाने की रखी मांगें

कांडी

झारखंड का सीमावर्ती कांडी प्रखंड 21वीं सदी का चौथाई भाग समाप्त होने के बाद भी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है। प्रखंड मुख्यालय स्थित अस्पताल विभागीय अभिलेख में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा पा चुका है। लेकिन इसकी हालत अस्पताल जैसी न होकर खुद किसी गंभीर मरीज के जैसी हो गई है। आलम यह है कि डेढ़ लाख की आबादी के स्वास्थ्य का जिम्मा संभालने वाला यह केंद्र शौचालय, बिजली व पानी के अभाव में स्थापना काल से ही बदहाली के आंसू रो रहा है।

इस गंभीर व ज्वलंत मुद्दे को लेकर प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सह दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर ने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से मिलकर अस्पताल की सूरत बदलने और इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संसाधन मुहैया कराए जाने की पुरजोर मांग की है। स्वास्थ्य मंत्री को दिए गए पत्र में शशांक शेखर ने इस अस्पताल की दुर्दशा बयान किया है। कहा कि केवल उधार के डॉक्टर से दिन में अस्पताल चलता है। इसमें 24 घंटे डॉक्टरों की मौजूदगी न होना ग्रामीणों के लिए घोर अभिशाप है। अस्पताल परिसर में सन्नाटा पसरा रहता है। आपात स्थिति में मरीजों के पास निजी क्लीनिकों में महंगा इलाज कराने के अलावा कोई विकल्प नहीं। वैसे दिन में भी संसाधन के अभाव में ज्यादा मरीजों को सीएचसी मझिआंव ही रेफर किया जाता है।

जिला मुख्यालय जाने या महंगे निजी अस्पतालों में लुटने के अलावा कोई चारा नहीं बचता। समय पर प्राथमिक उपचार न मिलने के कारण कई बार स्थितियां जानलेवा साबित हो रही हैं। मात्र 15 साल की अस्पताल की इमारत की जर्जर छत और दीवारों के बीच मरीज इलाज कराने को मजबूर हैं। विडंबना देखिए कि जिस केंद्र पर स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए, वहां न तो शौचालय है और न ही बिजली-पानी की व्यवस्था।

भास्कर न्यूज |गढ़वा सांसद विष्णु दयाल राम ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सांसद ने क्षेत्र में रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने, नई ट्रेनों के संचालन तथा कई स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव सहित विभिन्न मांगें रखीं। सांसद ने सबसे पहले बरवाडीह-चिरिमिरी-अंब िकापुर तक नई रेलवे लाइन निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और इसके कार्य में तेजी लाने की मांग की। इसके अलावा गया-रफीगंज-इमामगंज-ड ालटनगंज रेलवे लाइन निर्माण परियोजना को भी शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन करने की मांग भी रखी। रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए सांसद ने रांची से लोहरदगा, डालटनगंज, गढ़वा रोड और जपला होते हुए वाराणसी तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही आगामी टाटा से वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को भी डालटनगंज, गढ़वा रोड और जपला मार्ग से संचालित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग है कि दिल्ली जाने के लिए प्रतिदिन राजधानी एक्सप्रेस या गरीब रथ ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो। इस संदर्भ में उन्होंने राजधानी एक्सप्रेस को गढ़वा रोड, नगर उटारी और मिर्जापुर मार्ग से सप्ताह में तीन दिन चलाने का सुझाव दिया। इसके अलावा रांची–नई दिल्ली गरीब रथ ट्रेन (12877/12878) जो वर्तमान में सप्ताह में तीन दिन चलती है, उसे छह दिन चलाने की मांग भी की। सांसद ने गढ़वा टाउन रेलवे स्टेशन से गढ़वा रोड वाया डालटनगंज होते हुए रांची तक सुबह और शाम प्रतिदिन नई मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भी रखा। साथ ही कई प्रमुख ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव की मांग की गई, जिनमें सिंगरौली–पटना एक्सप्रेस का मेराल और सिगसिगी स्टेशन, रांची–चोपन ट्रेन का मेराल स्टेशन, हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस का नगर उटारी स्टेशन तथा रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस का सिगसिगी स्टेशन शामिल है। इसके अलावा पलामू एक्सप्रेस का रजहरा स्टेशन पर ठहराव देने की भी मांग की गई। सांसद ने मदार-रांची स्पेशल ट्रेन (09619/09620) को नियमित करने और चोपन से देवघर वाया डालटनगंज होकर बैद्यनाथ धाम देवघर तक नई ट्रेन चलाने की मांग भी रखी। वहीं कोलकाता-अहमदाबाद ट्रेन (19413/19414) का संचालन सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर दो दिन करने का भी प्रस्ताव दिया। वहीं हरिहरगंज और छतरपुर बाजार में टिकट आरक्षण केंद्र स्थापित करने, एलएचएस/आरयूबी में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने तथा नगर उटारी भवनाथपुर रोड में आरओबी बनाने की मांग की गई। सांसद ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्य में तेजी लाने का भी आग्रह किया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button