Blog

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम की खेती, डोडों में चीरा और तैयार मिली अफीम…. जांच जारी

बलरामपुर। दुर्ग जिले के समोदा में अफीम की खेती का खुलासा हुए अभी चंद दिन नहीं हुए और एक और जिले में अफीम की खेती से हड़कंप मच गया है। बलरामपुर जिले के त्रिपुरी के सरनाटोली गांव से दूर जंगल किनारे अफीम की खेती की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि यहां पांच एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती की गई।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुसमी थाना क्षेत्रमें पुलिस को सूचना मिली कि यहां त्रिपुरी के सरनाटोली गांव से दूर जंगल किनारे अफीम की खेती की गई है। सूचना मिलते ही कुसमी एसडीओपी सहित प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। अफीम पूरी तरह से तैयार थी और डोडों में चीरा भी लगाया गया था।  जहां अफीम जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, खेत किसका है, किसने अफीम उगाया इसकी जांच जारी है।

The post दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम की खेती, डोडों में चीरा और तैयार मिली अफीम…. जांच जारी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button