Blog

वुमेंस अंडर 23 वनडे : सूपर ओवर में बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ को हराया, कुमुद और मिताली छाए

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा वुमेंस अंडर 23 वनडे किकेट टूर्नामेंट 2026-26 का आयोजन 3 मार्च 2023 से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का तिसरा मैच 7 मार्च 2026 को जयपुर में बडौदा अंडर 23 टीम के विरुद्ध खेला गया। बेहद रोमांचक मैच बराबरी समाप्त हुआ और बड़ौदा ने सूपर ओवर में यह मैच जीता।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

इससे पहले बडौदा अंडर 23 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बडौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 228 रन बनाये। बडौदा की ओर से नेहा पटेल ने 73 रन तथा निधि धमुनीया ने 65 रन बनाये। दोनो के मध्य तिसरे विकेट के लिये 119 रनों की साझेदारी हुयी। उनके अतिरिक्त प्राप्ति ने 25 रन नाबाद तथा अतोषी ने 23 रनों का योगदान दिया।

छत्तीसगढ़ अंडर 23 टीम की ओर से साक्षी शुक्ला, तान्या बेरीया तथा शांती बघेल ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ अंडर 23 की टीम ने भी 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 228 रन ही बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से कुमुद साहु ने 56 रन, मिताली शर्मा ने 53 रन तथा यती शर्मा ने नाबाद 33 रन बनाये। बडौदा की ओर से मैत्री ने 4 विकेट प्राप्त किये। मैच ड्रा रहा। सुपर ओवर में छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये केवल 8 रन बनाये। बडौदा ने 10 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया।

The post वुमेंस अंडर 23 वनडे : सूपर ओवर में बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ को हराया, कुमुद और मिताली छाए appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button