भिलाई। भिलाई में आयोजित होने जा रहे स्वदेशी मेले के कार्यक्रम स्थल पर आज विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय उपस्थित रहे।

इस मौके पर अतिथि प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि स्वदेशी मेला केवल व्यापार का मंच नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, स्वावलंबन और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन से स्थानीय उद्यमियों और व्यापारियों को नई ऊर्जा और अवसर मिलते हैं।
कार्यक्रम संयोजक अजय भसीन ने बताया कि स्वदेशी मेले के माध्यम से देशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा लोगों को स्वदेशी के प्रति जागरूक करने का उद्देश्य है। मेले में विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पाद, हस्तशिल्प, खाद्य सामग्री एवं पारंपरिक वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर मेला स्वागत समिति के अध्यक्ष दिनकर बासोतिया ,सहसंयोजक भोजराज सिन्हा,सरोजनी पाणिग्रही,स्वागत समिति सचिव दिव्या भसीन मक्कड़, कार्यक्रम समन्वयक अजय तिवारी, ,प्रान्त संपर्क प्रमुख सुब्रत चाकी, प्रान्त प्रमुख संघर्ष वाहिनी दिनेश पाटिल, आर जगत, जगदीश मेहता, मोहन बागुल, विनायक नातू, पंडित सुनील मिश्रा, गुरु प्रसाद तिवारी, सुमन कन्नौजे, शंकर सचदेव, जयेश पंचाल, भावेश सेन, अशोक राठी, महेश वर्मा, राजा महोबिया, , स्मिता महाडिक, श्वेता कनौजिया, टीना सातपुते, ललित सेन, लालजी टांक, जितेश साहू, पोषण साहू, मनीष सिंह, सविता पोषण साहू, पूनम शाह, बसंती गायकवाड, तनुजा बघेल, शीतल जांगिड़, दिनेश्वरी तुरकर, इंदु साहू व बड़ी संख्या में महिला व सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी एवं स्वदेशी के प्रति समर्पित नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी से स्वदेशी मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
The post भिलाई में स्वदेशी मेला की तैयारी शुरू, वैदिक मंत्रोच्चर से मेला स्थल का हुआ भूमिपूजन appeared first on ShreeKanchanpath.



