- मुंगेली | मुंगेली में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत सोमवार को पीएम बी.आर. साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में मंडल सदस्य ऋषि कश्यप और जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे शामिल थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्राध्यक्ष मालिक राम दिवाकर, उप-प्राचार्य आर.एस. क्षत्रिय, सहायक केंद्राध्यक्ष दिनेश घोंसले, विकास नाथ जोगी, गनपत घृतलहरे, टी.एस. साहू एवं वी.पी. टंडन से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र की अनुशासन, गोपनीयता और संचालन प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही गर्ल्स कॉमन रूम, गर्ल्स वॉशरूम और बॉयज वॉशरूम का भी जायजा लिया। निरीक्षण में पाया गया कि केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं और परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। निरीक्षण उपरांत अधिकारियों ने केंद्र प्रबंधन और विद्यालय प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और परीक्षा के दौरान अनुशासन, पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए
0 2,500 1 minute read





