देश दुनिया

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में डिप्रेशन -तेज बारिश के आसार

दोनों समुद्र (बंगाल की खाड़ी और अरब सागर) में डिप्रेशन। गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम तट सहित भारत के पूर्वी तट पर मूसलाधार बारिश
♦️इस समय भारत के दोनों और के समुद्र सक्रिय हो चुके हैं।
♦️बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है जो जल्दी ही डिप्रेशन बन जाएगा।
♦️ इसके प्रभाव से अब गुजरात सहित महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई भागों में तेज बारिश हो सकती है।
♦️बंगाल की खाड़ी में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है जो निम्न दबाव बनेगा और तमिलनाडु के तट के साथ-साथ आंध्र प्रदेश तक जायेगा।
♦️ इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है।
♦️ 12 अक्टूबर के आसपास एक नया चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र मध्य पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनेगा। तो हम कह सकते हैं कि एक के बाद एक निम्न दबाव अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बनेंगे।
♦️दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 11 अक्टुबर को समूचे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के बड़े हिस्सों, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से वापस चला गया है।
♦️दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा अब 29°N/86°E, दरभंगा, हज़ारीबाग, पेंड्रा रोड, नरसिंहपुर, खरगांव, नंदुरबार, नवसारी और 20°N/70°E से होकर गुजरती है।
♦️अगले 2 दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार के शेष भागों, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के कुछ और भागों तथा ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
♦️आज पहाड़ों सहित उत्तर पश्चिम और मध्य भारत का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button