बिलासपुर| हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रेसिडेंशियल डिनर का आयोजन किया। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उनके साथ जस्टिस संजय अग्रवाल, जस्टिस पीपी. साहू, जस्टिस एनके. चंद्रवंशी, जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राकेश मोहन पांडे, जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल, जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल, जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा, जस्टिस बीडी. गुरु और जस्टिस एके. प्रसाद भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रजनीश सिंह बघेल के नेतृत्व में उपाध्यक्ष गौतम खेत्रपाल, महिला उपाध्यक्ष मांडवी भारद्वाज, सचिव अनिल त्रिपाठी, सह सचिव विजय साहू, सह-सचिव महिला आस्था शुक्ला, ग्रंथालय सचिव राहुल मिश्रा, कोषाध्यक्ष हर आशा पूरन सिंह भाटिया, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव अमन पांडे और महिला क्रीड़ा सचिव प्रज्ञा पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक पांडे, त्रिवेणी शंकर साहू, शरद मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, उज्ज्वल चौबे, लक्ष्मिन कश्यप और दीप्ति तिवारी भी उपस्थित रहे





