Blog

कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेलते 16 गिरफ्तार, 25 लाख से अधिक की सामग्री जब्त

भिलाई। दुर्ग जिले के थाना अमलेश्वर क्षेत्र स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेलते 16 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। यहां से पुलिस ने ्र3 लाख 59 लाख 470 रुपए जब्त किए हैं। साथ ही 22 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल एवं 3 चारपहिया वाहन जब्त किया है। जब्त सामग्री की कीमत 25 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

दरअसल अमलेश्वर पुलिस को सूचना मिली क ि कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक कर थाना अमलेश्वर पुलिस टीम एवं एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान 16 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

पकड़े गए जुआरियों के नाम

1. रोहित निर्मलकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी रावतपुरा कॉलोनी, रायपुर
2. नरेश सोनकर, उम्र 29 वर्ष, निवासी पाठागांव, रायपुर
3. प्रमोद वर्मा, उम्र 34 वर्ष, निवासी सत्यम विहार, रायपुर
4. मुकेश कुमार धीमर, उम्र 28 वर्ष, निवासी गुरुवार बाजार चौक, दुर्ग
5. संजू सोनकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम खुडमुड़ा, दुर्ग
6. नारायण टंडन, उम्र 24 वर्ष, निवासी मगरघटा, दुर्ग
7. डिजेन्द्र निर्मलकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी बस्तीपारा कुथरेल, दुर्ग
8. पुनीत राम साहू, उम्र 46 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, दुर्ग
9. विनोद अमरदास, उम्र 35 वर्ष, निवासी मगरघटा, दुर्ग
10. शुभम चंद्राकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी सत्यम विहार, रायपुर
11. गोपाल सोनकर उर्फ गोपी, उम्र 52 वर्ष, निवासी पाठागांव, रायपुर
12. मनीष साहू उर्फ गुड्डू, उम्र 30 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, दुर्ग
13. सोनू साहू उर्फ दुर्गेश, उम्र 29 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, दुर्ग
14. सत्यनारायण साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम खुडमुड़ा, दुर्ग
15. संजय साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी सत्यम विहार कॉलोनी, रायपुर
16. महेंद्र साहू, उम्र 46 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, दुर्ग

The post कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेलते 16 गिरफ्तार, 25 लाख से अधिक की सामग्री जब्त appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button