Blog

भिलाई में बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई : कुर्की कार्रवाई से वसूले सवा करोड़ से ज्यादा

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा राजस्व करों की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच निगम ने बड़े बकायादारों को नोटिस जारी कर कुर्की कार्रवाई शुरू की है। विशेष अभियान के माध्यम से भिलाई निगम ने 200 से ज्यादा बकायादारों से सवा करोड़ रुपए से ज्यादा की वसूली की है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

बता दें निगम द्वारा बड़े बकायादारों को नोटिस जारी कर वसूली की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही विशेष अभियान के तहत् जिन भवनों व संस्थानों द्वारा बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है ऐसे बकायादारों को कुर्की वारंट जारी किया जा रहा है। भुगतान नहीं किये जाने की दशा में संपत्तियों की सीलिंग, जब्ती व कुर्की की कार्यवाही भी की जा सकती है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के अनुसार अब तक संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर इत्यादि समस्त स्त्रोतो से 8430.20 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। कुर्की के माध्यम से अब तक कुल 287 बकायादारों से कुल राशि रूपये 12827234.00 की वसूली की गयी है।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय निगम क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि राजस्व करों का भुगतान निर्धारित समयावधि 31 मार्च 2026 के पूर्व कर 18 प्रतिशत अधिभार एवं अनावश्यक कार्यवाही से बचें। राजस्व करों का भुगतान कर शहर के विकास में सहयोग प्रदान करें।

कुर्की कार्रवाई का विवरण

  1. जोन-1 क्षेत्रांतर्गत कुर्की के माध्यम से 131 बकायादारों से राशि रुपए 5253148.00 वसूल किया गया।
  2. जोन-2 क्षेत्रांतर्गत कुर्की के माध्यम से 43 बकायादारों से राशि रुपए 2124451.00 वसूल किया गया।
  3. जोन-3 क्षेत्रांतर्गत कुर्की के माध्यम से 36 बकायादारों से राशि रुपए 2196341.00 वसूल किया गया।
  4. जोन-4 क्षेत्रांतर्गत कुर्की के माध्यम से 58 बकायादारों से राशि रुपए 2635299.00 वसूल किया गया।
  5. जोन-5 क्षेत्रांतर्गत कुर्की के माध्यम से 19 बकायादारों से राशि रुपए 617995.00 वसूल किया गया।

The post भिलाई में बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई : कुर्की कार्रवाई से वसूले सवा करोड़ से ज्यादा appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button