Blog

सिलतरा फैक्ट्री में हादसा : गर्म लोहा गिरने से दो मैनेजर सहित 6 की मौत, सीएम साय ने हादसे पर जताया दुख

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलतरा में शुक्रवार को निजी स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। यहं गर्म लोहा गिरने से फैक्ट्री के दो मैनेजर सहित 6 कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 6 कर्मचारी घायल हैं जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद  पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। शनिवार को भी सुबह से रेस्क्यू कार्य जारी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिलतरा के गोदावरी पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड की यह घटना है। प्लांट में एक ढांचे की छत के साथ गर्म लोहा गया। इससे मजदूर उसके नीचे दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम व रेस्क्यू दल पहुंचा। हादसे में छह कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसे मरने वालों में निराकार मलिक, नारायण साहू, घनश्याम घोरमारे, तुलसीराम भट्‌ट, कलीगोटला प्रसन्न कुमार और जीएल प्रसन्न कुमार शामिल हैं। वही 6 कर्मचारी घायल हैं जिनमें ए, चक्रधर राव, पवन कुमार,  जयप्रकाश वर्मा, दीपेंद्र महतो, चंद्र प्रकाश पटेल व मंटू यादव शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
सिलतरा स्थित फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की मृत्यु हो गई तथा कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक घटना है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Untitled design

The post सिलतरा फैक्ट्री में हादसा : गर्म लोहा गिरने से दो मैनेजर सहित 6 की मौत, सीएम साय ने हादसे पर जताया दुख appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button