देश दुनिया

स्मार्ट मीटर पर हो गया फैसला, बिजली बोर्ड ने जारी किए नए आदेश

राज्य बिजली बोर्ड प्रदेश में अब नए कनेक्शन पर सिर्फ सिर्फ स्मार्ट मीटर ही लगेंगे। बोर्ड की ओर से पुराने मीटर को लगाने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में बोर्ड मुख्यालय से सभी मुख्य अभियंताओं को भी आदेेश जारी हो गए है। प्रबंधन ने इसकी आपूर्ति करने वाली कंपनी को भी प्रदेश के सभी उपमंडलों में स्मार्ट मीटर मुहैया करवाने के निर्देश भी दे दिए है। बहरहाल हिमाचल प्रदेश में अब नए कनेक्शन पर सिर्फ स्मार्ट मीटर ही लगेंगे। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के प्रदेश में करीब 29 लाख 18 हजार उपभोक्ता हंै।

बिजली बोर्ड ने अभी तक राज्य में चरणबद्ध तरीके से कार्य करते हुए 8,25, 765 स्मार्ट मीटर स्थापित कर दिए है। बोर्ड ने अगस्त माह तक प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं के पुराने बदल कर स्मार्ट मीटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है और राज्य भर में यह काम चल रहा है। उधर, बिजली बोर्ड ने पुराने मीटर को लेकर भी रोक लगा दी है। इसके तहत नए कनेक्शन का आवेदन मिलने पर बोर्ड केवल स्मार्ट मीटर ही लगाएगा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button