रायपुर। बीसीसीआई द्वारा मेंस अंडर 23 कर्नल सी के नायुडु ट्रॉफी 2025-26 का आयोजन 16 अक्टुबर 2025 से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम क्र्वाटर फाइनल मैच 21 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 को शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय किकेट स्टेडियम, रायपुर में राजस्थान अंडर 23 टीम के विरुद्ध खेला गया।

राजस्थान अंडर 23 ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।
छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 100.3 ओवरों में 10 विकेट खोकर 286 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से मयंक वर्मा ने 81 रन तथा राहुल प्रधान ने 58 रन बनाये। उनके अतिरिक्त दीपक यादव ने 36 तथा हर्ष साहु ने 24 रनों का योगदान दिया। राजस्थान अंडर 23 टीम की ओर से गणेश सुथार तथा चेतन शर्मा ने 3-3 विकेट तथा तथा मोहित चंग्रा ने 2 विकेट प्राप्त किये।
राजस्थान ने अपनी पहली पारी में 75.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 181 रन ही बनाये। राजस्थान की ओर से सचिन यादव ने 75 रन तथा सुमित ने 28 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से वरुण सिंह भुई ने शानदार गेंदबाजी करते हुये 6 विकेट प्राप्त किये।
छत्तीसगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में 102.2 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से मयंक वर्मा ने 90 रन तथा कप्तान दीपक यादव ने 84 रन बनाये। वहीं राजस्थान की ओर से चेतन शर्मा ने 3 विकेट तथा गणेश सुथार ने 3 विकेट प्राप्त किये।
मैच के समाप्ति तक राजस्थान ने अपनी दूसरी पारी में 11 ओवरों में 5 विकेट खोकर 84 रन बनाये। राजस्थान की ओर से सुमित तथा दर्शन ने 21-21 रन बनाये। वहीं छत्तीसगढ़ की ओर से देव आदित्य सिंह ने 4 विकेट प्राप्त किये। मैच ड्रा पर समाप्त हुआ। छत्तीसगढ़ ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर सेमी फायनल में प्रवेश किया। मयंक वर्मा प्लेयर ऑफ द मैच बने। सेमी फायनल मैच दिनांक 01-04 मार्च 2026 को तमिलनाडु के विरुद्ध रायपुर में खेला जायेगा।
The post Men’s Under 23 Colonel CK Nayudu Trophy:छत्तीसगढ़ ने सेमी फायनल में किया प्रवेश, मयंक वर्मा बने प्लेयर ऑफ द मैच appeared first on ShreeKanchanpath.



