देश दुनिया

महारत्न कंपनी ने 1 लाख रुपये के बना दिए 98 लाख रुपये, 15 साल में 4 बार बांटे बोनस शेयर

महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के शेयरों ने उन निवेशकों को मालामाल कर दिया है, जिन्होंने निवेश में लंबी अवधि का नजरिया रखा। भारत पेट्रोलियम के शेयरों ने 15 साल में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने इस अवधि में 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 98 लाख रुपये कर दिया है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के शेयरों ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है। कंपनी ने पिछले 15 साल में अपने शेयरधारकों को 4 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है।1 लाख रुपये के बना दिए 98 लाख रुपये
महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के शेयर 25 फरवरी 2011 को 44.93 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 25 फरवरी 2011 को भारत पेट्रोलियम के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे कंपनी के 2225 शेयर मिलते। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने साल 2011 से लेकर 2026 तक 4 बार बोनस शेयर दिए हैं। अगर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की तरफ से दिए गए बोनस शेयरों को जोड़ लें तो कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 26700 शेयर पहुंच जाती है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के शेयर 19 फरवरी 2026 को NSE पर 367.65 रुपये पर बंद हुए हैं। ऐसे में 26,700 शेयरों की मौजूदा वैल्यू 98.16 लाख रुपये है। हमने अपने कैलकुलेशन में कंपनी की तरफ से दिए गए डिविडेंड को नहीं जोड़ा है।15 साल में BPCL ने बांटे हैं 4 बार बोनस शेयर
महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने पिछले 15 साल के दौरान 4 बार बोनस शेयर का तोहफा अपने निवेशकों को दिया है। कंपनी ने जुलाई 2012 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने जुलाई 2016 में फिर अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। कंपनी ने जुलाई 2017 में अपने शेयरधारकों को 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर बांटे। बीपीसीएल ने अपना पिछला बोनस शेयर जून 2024 में 1:1 के रेशियो में दिया है। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा है।भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के शेयर पिछले 3 साल में 130 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 24 फरवरी 2023 को 158.78 रुपये पर थे। भारत पेट्रोलियम के शेयर 19 फरवरी 2026 को 367.65 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 43 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 391.65 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 234.01 रुपये है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button