Blog

Bhilai Breaking : बोर्ड एग्जाम के चार दिन पहले फंदे से झूली 10 वीं की छात्रा, परिजनों में मातम

भिलाई। सीजी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस बीच जामुल थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 10वीं कक्षा की छात्रा एक दिन पहले सोमवार को स्कूल से एडमिट कार्ड लिया और रात 12 बजे तक पढ़ाई करती रही और सुबह कमरे में फंदे पर लटकती उसकी लाश मिली। छात्रा के इस कदम से परिजनों में मातम का माहौल है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार घटना जामुल थाना क्षेत्र का है। मृतक छात्रा का नाम नारायणी साहू उम्र लगभग 17 वर्ष है। आत्मानंद विद्यालय हाउसिंग बोर्ड में कक्षा 10 में पढ़ रही थी। घासीदास नगर में वह अपनी पांच बहनों के साथ रहती थी। जामुल पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर 3 बजे वह स्कूल से एडमिट कार्ड लेकर घर पहुंची थी। इसके बाद सबकुछ सामान्य था। देर रात तक बहनों के साथ पढ़ाई की इसके बाद सभी सो गए।

मंगलवार की सुबह लगभग 5 बजे घर वालों ने देखा कि नारायणी फंदे पर लटकी हुई है। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना  की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेजा गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्रा पढ़ाई को लेकर काफी तनाव में थी। बोर्ड परीक्षा होने के कारण तनाव कुछ ज्यादा ही था और इसके कारण संभवत: आत्महत्या कर ली। बहरहाल जामुल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

The post Bhilai Breaking : बोर्ड एग्जाम के चार दिन पहले फंदे से झूली 10 वीं की छात्रा, परिजनों में मातम appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button