Blog

प्रधानमंत्री मोदी ने किया सेवा तीर्थ का किया उद्घाटन, पीएमओ सहित अहम कार्यालय होंगे शिफ्ट

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नईदिल्ली में ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने नए कॉम्प्लेक्स में लगी ‘सेवा तीर्थ’ की पट्टिका का अनावरण किया। परिसर की दीवार पर देवनागरी लिपि में ‘सेवा तीर्थ’ लिखा है। इसके नीचे ‘नागरिक देवो भव’ (नागरिक भगवान के समान हैं) का मंत्र भी लिखा गया है।

सेवा तीर्थ के उद्घाटन के साथ ही अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय काम करेंगे। PMO आज से रायसीना हिल स्थित साउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुराने PM ऑफिस में केंद्रीय कैबिनेट की विशेष बैठक शाम 4 बजे करेंगे। ब्रिटिश काल की सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग में आखिरी कैबिनेट बैठक होगी।

सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स में कुल 3 इमारतें
सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स में कुल 3 इमारतें हैं- सेवा तीर्थ-1, सेवा तीर्थ-2 और सेवा तीर्थ-3। सेवा तीर्थ-1 में PMO है। सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय और सेवा तीर्थ-3 में NSCS और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का ऑफिस है। ये सभी ऑफिस पहले अलग-अलग जगहों पर थे।

The post प्रधानमंत्री मोदी ने किया सेवा तीर्थ का किया उद्घाटन, पीएमओ सहित अहम कार्यालय होंगे शिफ्ट appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button