Blog

Durg Breaking : राइसमिल में आग से मचा हड़कंप, 8 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू…. बड़े नुकसान की आशंका

दुर्ग। जिले के अंडा थाना क्षेत्र स्थित एक राइस मिल में सोमवार की सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। सोमवार की सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच आग लगी और देखते ही देखते फैलने लगी। जैसे ही इसकी सूचना जिला अग्निशमन अधिकारी को मिली तो तत्काल फायरब्रिगेड को रवाना किया गया। लगभग 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस आग से राइस मिल संचालक को बड़ा नुकसान हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुथरेल गांव में स्थित हनुमान राइस मिल में आज सुबह भीषण आग लग गई। सुबह 4-5 बजे के करीब आग लगी और जिला अग्निशमन केन्द्र को इसकी सूचना सुबह पांच बजे मिली। सूचना मिलते ही सुबह 5:20 बजे तक अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग कर्मचारियों ने 19 गाड़ी पानी से लगभग 8 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

एक के बाद एक आती रहीं गाड़ियां
आग लगने की सूचना के बाद जब दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची तो आग काफी फैल गया था। बुझाने के प्रयास में एक गाड़ी खाली होती तो उसे भेजकर दोबारा पानी भरकर वापस बुलाया जाता रहा। चार गाड़ियों को 19 बार लोड व अनलोड किया गया तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं मौके पर अंडा पुलिस भी डटी रही। राइसमिल के संचालक छगन लाल चाड़क ने बताया कि आग लगने के कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ है।

The post Durg Breaking : राइसमिल में आग से मचा हड़कंप, 8 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू…. बड़े नुकसान की आशंका appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button