बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद जेल में सरेंडर किया था। आज उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से मना कर दिया और कहा, आप जेल इसलिए गए क्योंकि आपने अपना वादा पूरा नहीं किया। अब इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार को होगी।
सजा को रद्द करने की मांग क्यों?- कोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव से पूछा कि वे सजा को रद्द करने की मांग क्यों कर रहे हैं। उन्होंने खुद माना था कि उन्होंने पैसा उधार लिया था और उसे लौटाने का वादा किया था। ऐसे में अब सजा पर रोक लगाने की मांग किस आधार पर की जा रही है?
इसके जवाब में एक्टर के वकील ने कहा कि उन्होंने (राजपाल) उसी दिन कोर्ट को बताया था कि वे इस मामले को सुलझाना चाहते हैं। राजपाल यादव ने अपने कहे हुए वादे का पालन करने के लिए अदालत में सरेंडर किया है। फिल्म में जो 5 करोड़ रुपए लगाए गए थे, उन्हें एक्टर चुकाना चाहते हैं और अब तक 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि चुका दी गई है।
अदालत ने राजपाल यादव को फटकार लगाई और कहा कि समझ नहीं आता यह बहस क्यों हो रही है। आपने याचिका दाखिल की थी और कहा था कि पैसा लौटाएंगे, लेकिन फिर सालों तक भुगतान नहीं किया। पिछले आदेश का पालन न करने की वजह से आपको जेल में सरेंडर करना पड़ा।
आपको 25-30 मौके दिए गए। अब आप यह केस दोबारा क्यों खोलना चाहते हैं? आपको यह बताना होगा कि पैसे देने में देरी क्यों हुई। मुझे आपसे सहानुभूति हो सकती है, लेकिन कानून तो कानून है। अगर आप अमाउंट जमा करने के लिए तैयार हैं तो आगे सुनवाई जारी रखी जाएगी।
राजपाल यादव के वकील ने कहा कि वे कोर्ट में पैसे जमा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन परिवार में शादी होने की वजह से जमानत की मांग कर रहे हैं।
राजपाल यादव की पत्नी हुईं इमोशनल
राजपाल यादव इन दिनों न सिर्फ सरेंडर करने के बाद तिहाड़ जेल में बंद हैं, बल्कि वह आर्थिक तंगी का सामना भी कर रहे हैं और उनके पास इतनी बड़ी रकम लौटाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। ऐसे में सलमान खान, सोनू सूद, अजय देवगन और मीका सिंह समेत कई बॉलीवुड सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।
अब राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने सभी का आभार जताया। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में राधा ने कहा, सबने उनका साथ दिया है। इंडस्ट्री ने बहुत सपोर्ट किया है। जो भी लोग आगे आकर मदद कर रहे हैं, उन सबको बहुत-बहुत धन्यवाद।राजपाल यादव एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता हैं जिन्होंने हमारी फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार और अविस्मरणीय काम दिए हैं। कभी-कभी जिंदगी अन्यायपूर्ण हो जाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी में टैलेंट की कमी है, बल्कि समय कभी-कभी बहुत कठोर हो सकता है। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि यह वह समय है जब हम सभी प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और सहयोगी एक साथ खड़े हों। जो छोटा सा साइनिंग अमाउंट दिया जाएगा, जिसे भविष्य के काम के हिसाब से समायोजित किया जा सकता है, वह कोई दान नहीं है, बल्कि यह उनका सम्मान और गरिमा है।





