भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में फर्जी रसीद एवं नकद राशि लेकर गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। नेवई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत कर जेल दाखिल कर दिया है। इस मामले में नेवई पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दरअसल छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) भिलाई में पीएचडी पंजीकृत शोधार्थियों से निर्धारित शुल्क के नाम पर धोखाधड़ी एवं जालसाजी किए जाने की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्राप्त हुई। शिकायत पर विश्वविद्यालय स्तर पर गठित दो सदस्यीय जांच समिति की प्रारंभिक जांच में कुल 9 लाख 44 हजार 500 रुपएकी राशि का गबन पाया गया।
जांच में यह तथ्य सामने आया कि विश्वविद्यालय की पीएचडी शाखा में कार्यरत कनिष्ठ सलाहकार सुनील कुमार प्रसाद द्वारा शोधार्थियों से नकद राशि लेकर फर्जी फीस रसीदें जारी की गईं। प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर थाना नेवई में धारा 316(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी का मेमोरण्डम कथन लेकर जप्ती कार्यवाही की गई। सोमवार को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।
The post CSVTU के पीएचडी शोधार्थियों से फीस के नाम धोखाधड़ी… रकम हड़पने वाला आरोपी पकड़ाया appeared first on ShreeKanchanpath.



