भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में ढाई साल के मासूम बच्चे पर कुल्हाड़ी से वार करने वाला आरोपी बुजुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। उतई पुलिस ने इस मामले में परदेशी राम देवांगन, उम्र 66 वर्ष निवासी बजरंग चौक, ग्राम जोरातराई को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 109, 296, 351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।
बता दें 7 जनवरी को थाना उतई क्षेत्र अंतर्गत पारिवारिक विवाद के दौरान एक नाबालिग बालक पर प्राणघातक हमला किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्रार्थिया द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपी द्वारा आवेश में आकर बालक के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को तत्काल उपचार हेतु बीएम शाह अस्पताल, भिलाई में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार एवं घटना के समय पहने गए कपड़े जप्त किए गए हैं। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। प्रकरण के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाण्डेय, आरक्षक महेश यादव एवं आरक्षक दीपक जॉन की सराहनीय भूमिका रही।
The post मासूम पर कुल्हाड़ी से मारने वाला बुजुर्ग पकड़ाया, पारिवारिक विवाद में किया था वार appeared first on ShreeKanchanpath.




