देश दुनिया

भारतीय सेना ने बदले 246 स्थानों के नाम, जानें किस जगह की नई पहचान अब्दुल हमीद से होगी

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने औपनिवेशिक विरासत को अलविदा कहते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। सेना ने अलग-अलग शहरों में 246 सड़कों, इमारतों और अन्य जगहों के नाम बदल दिए हैं। अब इनके नए नाम भारत के वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों, युद्ध नायकों और प्रमुख मिलिट्री लीडर्स के सम्मान में रखे गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इससे राष्ट्रीय धरोहर और सेवा के मूल्यों में गर्व की भावना बढ़ेगी। सेना ने इसके तहत 124 सड़कों, 77 कॉलोनियों, 27 इमारतों और अन्य मिलिट्री फैसिलिटीज और 18 पार्कों एवं खेल के मैदानों आदि के नाम बदले हैं।

अरुण खेत्रपाल से लेकर अब्दुल हमीद तक पर रखे गए नाम

भारतीय सेना के अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव देश के नायकों की विरासत को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिन प्रमुख स्थानों के नाम बदले गए हैं उनमें शामिल हैं:

आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा बदलाव

माना जा रहा है कि यह बदलाव राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करेगा और आने वाली पीढ़ियों को भारत के वीर सैनिकों की कहानियों से प्रेरित करेगा। सेना के अधिकारी इस पहल को देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button