Blog

नाबालिग से सामूहिक रेप : पुलिस की गिरफ्त में आया एक और आरोपी, अब चार गिरफ्तार

भिलाई। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस पूरे दुष्कर्म कांड का मुख्य आरोपी कृपा शंकर फरार चल रहा था जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

बता दें महिला थाने में 30 जनवरी को नाबालिग पीड़िता के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर प्रकरण दर्ज हुआ था।पीड़िता की लिखित रिपोर्ट पर BNS एवं POCSO Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान, पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होते हुए भी कुल 06 लोगों द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

रिपोर्ट पर विधिवत अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 65(1), 70(2) BNS तथा POCSO Act की धारा 6, 12 के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान पूर्व में 03 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया जा चुका था। इसी क्रम में फरार चल रहे आरोपी कृपा शंकर उर्फ राजू कश्यप को प्रकरण से संबंधित साक्ष्य पाए जाने पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इससे पहले इस मामले में विजय स्वाइन, उम्र 37 वर्ष निवासी दुर्गा नगर पश्चिम भिलाई, अनिल चौधरी उम्र 60 वर्ष निवासी ज़ोन-01 खुर्सीपार व गोविंद सिंह नागवंशी उम्र 62 वर्ष निवासी चौकड़िया पारा, राजनांदगांव को गिरफ्तार किया जा चुका है।

The post नाबालिग से सामूहिक रेप : पुलिस की गिरफ्त में आया एक और आरोपी, अब चार गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button