देश दुनिया

अलमारी में रखे कपड़े रहेंगे लंबे समय तक फ्रेश और खुशबूदार, ये आसान ट्रिक्स आएंगी काम

कई बार ऐसा होता है कि हमें कहीं जाने की जल्दी होती है और जिस कपड़े को हम पहनना चाहते हैं, उसमें से अजीब बदबू आने लगती है। इसके पीछे का कारण नमी और अलमारी की सफाई न करना हो सकता है। कई बार ऐसा होता है कि लंबे समय तक अलमारी की सफाई नहीं होती और कपड़ों को यूं ही उसमें रख दिया जाता है। ऐसे में कपड़े खराब हो सकते हैं, उनमें से सीलन की बदबू आ सकती है या फिर कपड़ों पर फफूंद लग सकती है।

हर कोई चाहता है कि अलमारी में रखे कपड़े लंबे समय तक फ्रेश, सुरक्षित और खुशबूदार रहें। लेकिन समय की कमी की वजह से कई बार हम अलमारी को साफ नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप कुछ आसान तरीकों की मदद से कपड़ों को खुशबूदार बनाए रख सकते हैं।

अलमारी को हवा लगाएं

लंबे समय तक सफाई न करने और कपड़ों को सही तरीके से न सुखाने पर कई बार अलमारी में रखे कपड़ों से नमी की बदबू आने लगती है। जिसकी वजह से कपड़ों को पहनने का मन नहीं करता है। कपड़ों को सुरक्षित और खुशबूदार बनाए रखने के लिए उन्हें अलमारी में अच्छी तरह स्टोर करें। अलमारी को खोलकर समय-समय पर हवा लगाएं। इससे नमी दूर हो सकती है और कपड़े फ्रेश रह सकते हैं।

नीम की पत्तियां या गोली रखें

बारिश के मौसम में कपड़े पूरी तरह से नहीं सूख पाते हैं, जिसकी वजह से कपड़ों से नमी की बदबू आने लगती है और कई बार कीड़े भी लग सकते हैं। ऐसे में अलमारी में रखे कपड़ों के बीच नीम की पत्तियां रख दें। जिससे कीड़ों और नमी की बदबू को दूर रखने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा आप नीम की गोलियां बनाकर भी अलमारी में रख सकते हैं।

कपूर या नेफ्थलीन बॉल्स का इस्तेमाल

नमी की वजह से कपड़ों में कई बार छोटे-छोटे कीड़े पनप सकते हैं। इसके लिए अलमारी में कपूर या नेफ्थलीन की बॉल्स को रख सकते हैं। कपूर कपड़ों से फफूंद को दूर रखने में मदद कर सकता है। यह तरीका अलमारी में स्टोर कपड़ों को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने में भी मददगार साबित हो सकता है।

गुलाब जल

अलमारी में रखे कपड़ों को खुशबूदार बनाए रखने के लिए कॉटन बॉल में गुलाब जल या लैवेंडर की कुछ बूंदों को डालकर कपड़ों के बीच रख दें। इससे कपड़ों में आने वाली नमी की बदबू को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही कपड़ों को फ्रेश रखा जा सकता है।

बेकिंग सोडा या कॉफी पाउडर

बदलते मौसम में नमी और बदबू की वजह से कपड़े खराब हो सकते हैं। ऐसे में एक कटोरी में बेकिंग सोडा या कॉफी पाउडर को रख दें। यह नमी को सोख सकते हैं, जिसकी वजह से बदबू की समस्या भी कम हो सकती है। इसे समय-समय पर बदलते रहें।

कपड़ों को अच्छी तरह सुखाकर रखें

अलमारी में रखे कपड़ों से आने वाली बदबू के पीछे का सबसे बड़ा कारण नमी हो सकती है। यह समस्या गीले कपड़े या बारिश के मौसम की वजह से हो सकती है। ऐसे में अलमारी में कपड़ों को रखने से पहले उन्हें अच्छी तरह से सुखा लें। अगर कपड़े गीले हैं, तो उन्हें दोबारा धूप लगाएं। अलमारी को हमेशा फ्रेश और ऑर्गेनाइज रखने के लिए हर 15 से 20 दिन में उसे साफ कपड़े से पोछें और सामान को व्यवस्थित करें

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button