छत्तीसगढ़

सांकरा जोंक: स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, 15 सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान*

*सांकरा जोंक: स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, 15 सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान*
पिथौरा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सांकरा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य दीपक देवांगन एवं देवनाथ पटेल हेडमास्टर के मार्गदर्शन में शिक्षक संघ सांकरा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से शुरू हुई संगीत कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले श्री श्याम लाल चौहान जी के द्वारा सरस्वती वंदना एवं गुरु वंदना प्रस्तुत किया गया.

कार्यक्रम में क्षेत्र के 15 सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में राष्ट्रपति पुरस्कार, राज्यपाल पुरस्कार और मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार प्राप्त शिक्षक भी शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्रीमती सुनीता यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ग्राम सांकरा में ही उनका जन्म एवं शिक्षा दीक्षा हुआ है उनके पिता श्री पठान नाग यादव जी के मार्गदर्शन में आरंभिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा उन्होंने ग्रहण किया अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अपने जीवन का संस्मरण सुनाया उन्होंने अपने वर्तमान विद्यालय के बारे में बताया छात्र-छात्राओं के बारे में अनुभव साझा किया. ग्राम सांकरा के लिए गौरव की बात है कि लगातार उन्हें मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण राज्यपाल पुरस्कार मुकुटधर पांडे अवार्ड उसके पश्चात इस वर्ष राष्ट्रपति अवार्ड से नवाजा गया है. सभा को संबोधित करते हुए श्री श्याम लाल चौहान व्याख्याता हाई सेकेंडरी स्कूल कनकबीरा के द्वारा कहा गया कि सांकरा शिक्षक संघ के द्वारा यह आयोजित सम्मान समारोह बहुत ही प्रशसनीय है उन्होंने अपने जीवन के संस्मरण सुनाए. सभा को संबोधित करते हुए आर बी चौधरी प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल परसवानी के द्वारा सांकरा शिक्षक संघ की के द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह की प्रशंसा की गई उन्होंने कहा सेवानिवृत्ति शिक्षकों को सम्मान करना बहुत ही सराहनीय कार्य है एवं इस परंपरा को हमेशा आगे बढ़ाने की बात कही. सभा को श्रीधर भोई प्राचार्य डी आर बरिहा प्राचार्य सुश्री जयंती नायक सच्चिदानंद पाणिग्राही के द्वारा भी सम्बोधित किया गया.

*सम्मानित हुए सेवानिवृत्त शिक्षक श्री आर. बी. चौधरी प्राचार्य हायर सेकंडरी स्कूल परसवानी श्री एस. डी. भोई प्राचार्य हायर सेकंडरी स्कूल सावित्रीपुर श्री डी. आर. बरिहा प्राचार्य हायर सेकंडरी स्कूल परसवानी श्री श्यामलाल चौहान व्याख्याता हायर सेकंडरी स्कूल कनकबीरा सारंगढ़ जोगनीलाल चौहान व्याख्याता हायर सेकेंडरी स्कूल सांकरा श्रीमती गीता उपाध्याय प्रधान पाठक मिडिल स्कूल श्रीमती मायादेवी सिंह प्रधान पाठक मिडिल स्कूल श्रीमती बिलासिनी दीप प्रधान पाठक कन्या मिडिल स्कूल सांकरा सुश्री जयन्ती नायक मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार प्राप्त प्रधान पाठक मिडिल स्कूल बल्दीडीही श्री सूर्यभानु बारिक प्रधान पाठक मिडिल स्कूल बड़े टेमरी श्री गोविन्द चौहान उच्च व. शिक्षक मिडिल स्कूल गौरिया श्री सच्चिदानंद पाणीग्राही प्रधान पाठक प्रधान पाठक प्राथमिक शाला लोहरिन डोंगरी श्री जलधर कश्यप प्रधान पाठक प्राथमिक शाला धरमपुर श्री नरेश पण्डा प्रधान पाठक प्राथमिक शाला जेराभरन श्री शैलेन्द्र नायक व्याख्याता राज्यपाल पुरस्कृत हायर सेकेंडरी स्कूल केना श्रीमती सुनीता यादव सहायक शिक्षिका राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शासकीय प्राथमिक शाला खिचरी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का सम्मान शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर शिक्षक संघ सांकरा के द्वारा किया गया.

इस अवसर पर प्राचार्य दीपक देवांगन ने कहा कि गुरु का सम्मान हमारी पहचान है और सेवानिवृत्त शिक्षकों का अनुभव समाज के लिए सदा स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में शिक्षक संघ सांकरा के संरक्षक पठान नाग यादव सुरेश ठाकुर कल्याण सिंह गौतम धनपति विशाल संयोजक देवनाथ पटेल सचिव तुलाराम राणा कोषाध्यक्ष सुनील पटेल सहसचिव नरेंद्र पटेल कार्यकारिणी सदस्य विश्वामित्र बेहरा टी डी कुमार दिलीप कुलदीप विनोद नायक लखन लाल कुर्रे अजय नायक रघुनंदन पटेल सोमनाथ चौहान प्रमोद प्रधान दुर्योधन प्रधान ओमप्रकाश प्रधान चंद्रशेखर नायक टीकाराम नायक देवानंद भोई खीरेश्वर प्रधान भरत पटेल सुबरन नेताम सुशील कुमारी पटेल कुसुम लता पटेल लीलावती विशाल ललित विस्वाल गंगा नायक अनीता यादव सुपरवाइसर महिला बाल विकास विभाग निद्रा बाई चौहान ऋषभ कुलदीप पीतांबर नन्द और सैंकड़ो की संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन निशा कुलदीप शिक्षिका के द्वारा किया गया.

उल्लेखनीय है कि सांकरा शिक्षक संघ के द्वारा वर्ष 2021 में बृहद सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया था जो कि हमारे जिले ही नहीं अपितु पूरे छत्तीसगढ़ में मिसाल किया शिक्षक समुदाय के द्वारा यह आयोजन किया गया जिसमें जिले के समस्त शिक्षक सम्मिलित हुए. इस सप्त दिवसीय भागवत कथा में सांकरा शिक्षक संघ के द्वारा सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान किया गया एवं सेवानिवृत शिक्षकों की सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ते हुए लगातार संघ के द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा है. सांकरा शिक्षक संघ के द्वारा कोरोना कल में भी कोरोना से पीड़ित शिक्षक साथियों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करके संबल प्रदान किया गया.

श्रीमती सुनीता यादव को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त होने पर सांकरा शिक्षक संघ के द्वारा जोरदार सम्मान किया गया उनके पिता श्री पठान नाग यादव जी का भी संघ की ओर से सम्मान किया गया एवं उनकी बहन श्रीमती अनीता यादव सुपरवाइजर महिला बाल विकास का भी सम्मान किया गया उल्लेखनीय है श्रीमती सुनीता यादव जी का जन्म स्थान ग्राम सांकरा है उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल सांकरा से ग्रहण किया. विवाह पश्चात बरमकेला विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला खिचरी में इनकी नियुक्ति सहायक शिक्षक के पद पर हुई एवं उन्होंने प्राथमिक शाला के छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों के बीच रहकर कई तरह की विशिष्ट गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण राज्यपाल पुरस्कार मुकुटधर पांडे अवार्ड प्राप्त करते हुए इस वर्ष भारत देश में शिक्षा के क्षेत्र में दिए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ अवार्ड राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करके ग्राम सांकरा का नाम रोशन करने पर सांकरा शिक्षक संघ की सभी सदस्यों ने साधुवाद दिया.
संघ के द्वारा सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित अनिल कुमार दीवान सहायक प्राध्यापक शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा का भी सम्मान साल एवं श्रीफल से किया गया उल्लेखनीय की श्री दीवान जी शासकीय प्राथमिक शाला बिजेमाल में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ थे एवं अपने कठिन मेहनत लगन एवं धैर्यशीलता से उन्होंने सहायक प्राध्यापक के पद को प्राप्त किया है.

शिक्षक संघ द्वारा कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त शिक्षक साथियों एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्रीमती सुनीता यादव के हाथों से केक कटवा कर कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया गया. सांकरा शिक्षक संघ के द्वारा इस तरह का सम्मान पाकर सेवानिवृत शिक्षक साथियों एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्रीमती सुनीता यादव जी के द्वारा संघ को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button