छत्तीसगढ़

सांकरा में ऐतिहासिक शंखनाद: मारवाड़ी युवा मंच के अंगदान अभियान में मीडिया प्रभारी शेख हुसैन बने प्रथम अंगदाता, पेश की मानवता की अनुपम मिसाल

*सांकरा में ऐतिहासिक शंखनाद: मारवाड़ी युवा मंच के अंगदान अभियान में मीडिया प्रभारी शेख हुसैन बने प्रथम अंगदाता, पेश की मानवता की अनुपम मिसाल*

*सांकरा*: मानवता के कल्याण और मृत्यु के पश्चात भी किसी की जिंदगी को रोशन करने के पावन संकल्प के साथ, मारवाड़ी युवा मंच सांकरा शाखा द्वारा संचालित *’अंगदान जागरूकता अभियान’* को आज एक युगांतरकारी सफलता प्राप्त हुई है। मंच की इस पुनीत राष्ट्रव्यापी मुहिम से प्रेरित होकर सांकरा मंडल के मीडिया प्रभारी *श्री शेख हुसैन जी* सांकरा के वीरेंद्र नगर निवासी ने अपनी पूर्ण सहमति से स्वैच्छिक अंगदान का संकल्प पत्र भरा है। वे इस भागीरथी प्रयास के अंतर्गत संकल्प पत्र भरने वाले सांकरा अंचल के सर्वप्रथम अंगदाता बन गए हैं।

आज 15 सितंबर 2026 का दिन मारवाड़ी युवा मंच के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। श्री शेख हुसैन जी ने रूढ़िवादिता और मजहब की संकीर्ण सीमाओं से परे जाकर यह सिद्ध कर दिया है कि मानवता का धर्म सर्वोपरि होता है। एक मुस्लिम संप्रदाय से होने के बावजूद, उन्होंने हिंदू-मुस्लिम के हर कृत्रिम भेद को दरकिनार करते हुए इस ‘महादान’ को चुना। उनका यह अद्वितीय निर्णय समाज में कौमी एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की एक ऐसी जीवंत मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करेगी।

श्री शेख हुसैन जी का यह ऐतिहासिक संकल्प पत्र मारवाड़ी युवा मंच सांकरा शाखा के यशस्वी अध्यक्ष *श्री शुभम सिंघल जी* की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत संपन्न कराया गया।

इस गौरवशाली अवसर पर भावुक होते हुए शाखा अध्यक्ष श्री शुभम सिंघल ने कहा, “शेख हुसैन जी का यह कदम केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि समाज की चेतना को जगाने वाला एक शंखनाद है। जब कोई व्यक्ति अपनी देह और अंगों को मानवता के लिए समर्पित करता है, तो वह अमर हो जाता है। हुसैन जी ने यह साबित किया है कि जीवन देने वाले लहू और अंगों का कोई मजहब नहीं होता। उनका यह त्याग सांकरा ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और इससे अंगदान के प्रति व्याप्त भ्रांतियां समूल नष्ट होंगी।”

मारवाड़ी युवा मंच परिवार श्री शेख हुसैन जी के इस अनुकरणीय एवं साहसिक निर्णय के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता है और उनके इस जज्बे को कोटि-कोटि नमन करता है। मंच ने क्षेत्र के समस्त प्रबुद्ध नागरिकों से इस महाअभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button