Blog

सीजी बोर्ड की परीक्षाओं से पहले स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन, 5 फरवरी से टोल फ्री नंबर पर पूछ सकेंगे सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को ट्रेस कम करने के लिए माशिमं द्वारा 5 फरवरी 2026 से ‘हेल्पलाइन 2026’ शुरू करने का निर्णय लिया है। इस सुविधा का लाभ छात्र, अभिभावक और शिक्षक सभी ले सकेंगे। हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 1800 233 4363 पर उपलब्ध रहेगी। यह सेवा सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक सक्रिय रहेगी और परीक्षा से जुड़े किसी भी प्रश्न पर मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

माशिमं से मिली जानकारी के अनुसार 5 फरवरी से 18 फरवरी तक अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, विज्ञान, जीव विज्ञान और लेखाशास्त्र जैसे विषयों के विशेषज्ञ शिक्षक छात्रों की शंकाओं का समाधान करेंगे। यदि किसी छात्र को परीक्षा को लेकर घबराहट या मानसिक दबाव महसूस हो रहा है, तो वह भी हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है। यहां मनोवैज्ञानिक और काउंसलर छात्रों को परीक्षा तनाव से निपटने के लिए आवश्यक सलाह देंगे। हेल्पलाइन का दूसरा चरण 19 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक चलेगा। इस दौरान आगामी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

The post सीजी बोर्ड की परीक्षाओं से पहले स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन, 5 फरवरी से टोल फ्री नंबर पर पूछ सकेंगे सवाल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button