देश दुनिया

6 फरवरी को सूर्य-शुक्र एकसाथ बदलेंगे चाल, सातवें आसमान पर होगा इन 3 राशियों का भाग्य

6 फरवरी को एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. सूर्य और शुक्र दोनों एक ही दिन चाल बदलने वाले हैं. इस दिन शुक्र देव मकर से कुंभ राशि में गोचर करेंगे. जबकि ग्रहों के राजा सूर्य मंगल के स्वामित्व वाले धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष में सूर्य को तेज, गौरव, सरकारी पद, पिता और राजनीति का कारक माना जाता है. जबकि शुक्र धन, वैभव और ऐश्वर्य के कारक होते हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि सूर्य और शुक्र का एक ही दिन चाल बदलना तीन राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है.

वृष राशि
नौकरी करने वालों को तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं.
रोजगार तलाश रहे लोगों को जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलेगी.
आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.
सोना-चांदी या जमीन-जायदाद जैसी चीजों में पैसा निवेश कर सकते हैं.
पिता के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे.
पिता के सहयोग से किसी बड़े कार्य में सफलता मिल सकती है.
पेशेवर जीवन में स्पष्ट रहेंगे.
संतान से खुशखबरी मिल सकती है.
पढ़ने-लिखने वालों को इस अवधि में कोई शुभ समाचार मिलना संभव है.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों की सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि हो सकती है.
संपत्ति से जुड़े मामले सकारात्मक परिणाम देने वाले हैं.
पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है
यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वो भी सुलझ सकता है.
नया घर, वाहन या भूमि संबंधित मामले सफल हो सकते हैं.
जो रोग आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, उससे निजात पाएंगे.
करियर के मामले में आप साहसिक फैसले ले सकेंगे.
घर का माहौल खुशनुमा रहेगा.कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को सरलता से धन की प्राप्ति होगी.
मोई कमाई के बीच आ रहे अवरोध जल्द दूर होंगे.
व्यापारियों का मुनाफा रॉकेट की रफ्तार से ऊपर जा सकता है.
खेल-कूद से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है.
आपका उत्साह सातवें आसमान पर होगा, जिससे करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे.
व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और वाणी में मिठास आएगी.
आपके खिलाफ साजिश रचने वालों पर आप हावी रहेंगे.
प्रतिद्वंद्वियों को आपसे अच्छा जवाब मिल सकता है. 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button