छत्तीसगढ़

एसआईआर के संबंध में विधानसभा क्षेत्र पंडरिया एवं कवर्धा में राजनीतिक दलों की हुई बैठक*

*एसआईआर के संबंध में विधानसभा क्षेत्र पंडरिया एवं कवर्धा में राजनीतिक दलों की हुई बैठक*

कवर्धा जनवरी 2026। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71-पंडरिया एवं 72-कवर्धा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान केन्द्रों में नियुक्त बीएलओ एवं अभिहित अधिकारियों द्वारा प्राप्त की जा रही दावा-आपत्तियों की जानकारी दी गई। साथ ही प्राप्त दावा-आपत्तियों की साप्ताहिक स्थिति से राजनीतिक दलों के सदस्यों को अवगत कराया गया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत नो मैपिंग, तार्किक विसंगतियां तथा श्रेणी ‘ए’ एवं ‘बी’ के मतदाताओं से संबंधित जानकारी साझा की गई। बैठक में राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) से अनुरोध किया गया कि वे मतदान केन्द्र स्तर पर नियुक्त बीएलओ एवं अभिहित अधिकारियों द्वारा प्राप्त दावा-आपत्तियों का अवलोकन करें। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि बीएलए द्वारा कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत की जानी है, तो वे नियमानुसार संबंधित बीएलओ अथवा अभिहित अधिकारी के समक्ष जमा कर सकते हैं। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप 9, 10, 11क एवं 11ख की प्रतियां भी उपलब्ध कराई गईं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button