*राज्य स्तरीय रोजगार मेला 29 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक*
कवर्धा, जनवरी 2026। रोजगार एवं प्रशिक्षण द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय रोजगार मेला 29 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार, रायपुर में आयोजित है। कबीरधाम जिले के युवाओं के लिए 30 जनवरी 2026 तिथि नियत किया गया है। इस रोजगार मेला में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न निजी संस्थाओं से रिक्तियों प्राप्त हुआ है, जिसकी भर्ती मेला स्थल व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाना है। रिक्तियों की जानकारी के लिए विभाग के वेबसाईट का अवलोकन कर मेला में सम्मिलित होने के लिए आवेदन/पंजीयन कर सकते हैं। ऐसे आवेदक जिन्होंने राज्य स्तरीय रोजगार मेला के लिए आवेदन किये है, वे सर्वप्रथम रोजगार पंजीयन पश्चात् प्राप्त आईडी में अपना प्रोफाईल अपडेट कर लेगें तथा रिक्तियों का चयन कर मेला में सम्मिलित होने की प्रारंभिक प्रक्रिया पूर्ण कर लेगें। ऐसे आवेदक जिनका रोजगार पंजीयन वर्ष 2024 के पूर्व का हुआ है वे इस नये रोजगार पंजीयन पोर्टल में पंजीयन, अपडेशन किया जाना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कबीरधाम या दूरभाष क्रमांक 07741-299344 से संपर्क कर सकते है।




