जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले शनिवार को दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र व नातिन की मौत हो गई। हादसा अरसमेटा मोड़ के पास के तब हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है। इधर हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश दी।
मिली जानकारी के अनुसार मुलमुला थाना क्षेत्र की यह घटना है। कोनारगढ़ निवासी रामकुमार कश्यप (47) एक बाइक पर अपनी पत्नी शतरूपा बाई (42), पुत्र चंद्र प्रकाश कश्यप (19) व 3 साल की नातिन के साथ अपने गांव कोनारगढ से गांव परसदा जा रहे थे। शनिवार दोपहर करीबन 12.30 बजे अरसमेटा मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। ठोकर के कारण बाइक में सवार सभी सड़क के किनारे जा गिरे।
हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक रुका नहीं और भाग गया। घटना के बाद मौके पर पिता पुत्र और नतिन की मृत्यु हो गई। वही मृतक की पत्नी शतरूपा बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए बिलासपुर में भर्ती कराया गया। तीनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ के अस्पताल में भेजा गया है। घटना स्थल पर आसपास के लोग जमा हो गए और जमकर हंगामा किया। मौके पर स्थानीय विधायक भी पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
The post Big Accident : बाइक सवार पिता-पुत्र व नातिन की मौत… गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम appeared first on ShreeKanchanpath.