नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा 20 जनवरी को होगी। शुक्रवार को पार्टी ने चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया है। वर्तमान में नितिन नबीन कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया था। भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण ने चुनाव का शेड्यूल जारी किया। इसके मुताबिक, पार्टी प्रमुख के चुनाव के लिए नॉमिनेशन 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच भरे जाएंगे और उम्मीदवार उसी दिन शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच अपना नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं। लक्ष्मण ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो 20 जनवरी को वोटिंग होगी और उसी दिन नए चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में ही होगी।
The post 20 जनवरी को मिलेगा भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, चुनाव का नोटिफिकेशन जारी appeared first on ShreeKanchanpath.



