छतरपुर के चंद्रनगर की रहने वाली रेखा सालों से महुआ के लड्डू बना रही हैं. इनके लड्डूओं की डिमांड इतनी है कि कुछ ही घंटों में ये लड्डू हाथों-हांथ बिक जाते हैं. इनके बनाए गए एक लड्डू की कीमत 20 रुपए है. हालांकि, इसके बाद भी लोग खरीदना पसंद कर रहे हैं. क्योंकि ये लड्डू बेहद ही फायदेमंद हैं.
अगर आप महुआ के लड्डू खरीदना चाहते हैं तो आप खजुराहो आ सकते हैं. जहां इनकी कैंटीन भी चलती है. रेखा रैकवार बताती हैं, सालों से महुआ के लड्डू बना रहे हैं. यह लड्डू घर पर बनाते थे. हालांकि, आदिवर्त जनजाति संग्रहालय के बगल से हमारी कैंटीन भी चलती है, जहां से आप लड्डू को खरीद सकते हैं.ऐसे बनाती हैं महुआ लड्डू
रेखा बताती हैं कि महुआ का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले महुआ को धोना होता है. इसके बाद इसे सुखाना होता है फिर हम इस मिट्टी के बर्तन में भूनते हैं. मक्का को भूनने के बाद इसे कूटा जाता है. फिर इसे पीस लिया जाता है. इसी तरह तिल को भी पहले साफ किया जाता है फिर उसे भूना जाता है. फिर गर्म तिल और महुआ को मिक्स कर लिया जाता है. हालांकि, इसमें शक्कर-गुड़ जैसा कुछ भी नहीं डाला जाता है. इसके बाद आप इसके लड्डू बांध सकते हैं. महुआ के यह लड्डू शुगर पेशेंट मरीज भी बहुत खरीदते हैं.एक लड्डू 20 रुपए का
रेखा बताती हैं कि महुआ और तिल महंगे दामों में हम ही खरीदते हैं, इसलिए हमारे एक लड्डू की कीमत 20 रुपए हो जाती है, जो आज के महंगाई के समय में बड़ी बात नहीं है. अगर आप देसी महुआ के लड्डू खाना चाहते हैं तो आप खजुराहो के आदिवर्त जनजाति संग्रहालय में आ सकते हैं, जहां कैंटीन भी चलती है. यहां आप महुआ के लड्डू खरीदकर खा सकते हैं. ये लड्डू शुगर फ्री होते हैं.





