Blog

Big news : आईपीएस जितेंद्र शुक्ला NSG ग्रुप कमांडर नियुक्त, केन्द्र ने छत्तीसगढ़ सरकार को भेजा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस जितेंद्र शुक्ला को केन्द्र सरकार ने नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) में ग्रुप कमांडर के पद पर नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी और साथ ही उन्हें जल्द से जल्द रिलीव करने का निर्देश दिया है।

केन्द्रीय गृहमंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव के नाम भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 2013 बैच के अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत एनएसजी में ग्रुप कमांडर (एसपी स्तर) के पद पर नियुक्त किया गया है। आईपीएस जितेन्द्र शुक्ला को यथा संभव तत्काल रिलीव करें ताकि वे एनएसजी ज्वाइन कर सकें।

25 Dec 29 11

यूपी के रहने वाले हैं जितेन्द्र शुक्ला
जितेंद्र शुक्ला मूलत उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) के रहने वाले हैं। उनका जन्म 22 सितंबर 1983 को हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज से स्कूली शिक्षा पूरी की और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए के बाद भूगोल विषय में एमए किया। जितेंद्र शुक्ला ने 2 सितंबर 2013 को आईपीएस सेवा ज्वाइन की। प्रशिक्षण के दौरान वे बिलासपुर में रहे और कोटा थाना प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद वे अंबिकापुर में सीएसपी, सुकमा में एडिशनल एसपी रहे। उन्होंने सुकमा, महासमुंद, कोरबा, राजनांदगांव और दुर्ग जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी।

The post Big news : आईपीएस जितेंद्र शुक्ला NSG ग्रुप कमांडर नियुक्त, केन्द्र ने छत्तीसगढ़ सरकार को भेजा पत्र appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button