Blog

केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीता रमण आज पेश करेंगी आम बजट: विकास, विनिर्माण व रोजगार बढ़ाने पर फोकस

नईदिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मोदी सरकार में लगातार नौंवां बजट होगा। आजादी के बाद से यह पहली बार होगा कि आम बजट रविवार को पेश किया जाएगा।

इस बार के आम बजट में विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने, विनिर्माण क्षेत्र और रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों पर फोकस रखने की संभावना है। आईटी से लेकर मेडिकल तक बजट को विस्तृत रूप देने के प्रयास भी शामिल हो सकते हैं। संभावना यह भी है कि इस बजट में आयकर सीमा को भी बढ़ाया जा सके।

बजट में रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान देने की उम्मीद है। रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर नई लग्जरी ट्रेनों की घोषणा भी इस बजट में संभावित दिख रही है। पूरे देश की नजरे बजट पर हैं। राज्यों को भी इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। बाहरहाल बजट कैसा होगा आने वाले कुछ घंटों में सामने आ जाएगा।

The post केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीता रमण आज पेश करेंगी आम बजट: विकास, विनिर्माण व रोजगार बढ़ाने पर फोकस appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button