रायपुर। राजधानी रायपुर में आज से पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू हो गया है। बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला कमिश्नर बनाया गया है। इसके साथ की सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 अईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।
रेलवे की एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा रायपुर ग्रामीण की SP बनाई गई हैं। आईपीएस अमित तुकाराम कांबले को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर शहर बनाया गया है। रायपुर SSP डॉ लाल उमेद सिंह को जशपुर भेजा गया है। जशपुर एसएसपी शशिमोहन सिंह को रायगढ़ भेज दिया गया है। दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग अब बिलासपुर रेंज संभालेंगे।
इसी प्रकार आईपीएस अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज से दुर्ग रेंज आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आईपीएस बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय रायपुर आईजीराजनांदगांव रेंज नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 24 और पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। आदेश गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय के सचिव हिम शिखर गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी हुआ।





The post आज से रायपुर में कमिश्नर सिस्टम : आईपीएस संजीव शुक्ला बने पहले पुलिस कमिश्नर… 15 IPS अफसरों के ताबदले appeared first on ShreeKanchanpath.





