Blog

सीआरपीएफ कैंप में जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

महासमुंद। छत्तीसगढ़-ओडिशा अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में स्थित सोनाबेड़ा के समीप एक सीआरपीएफ कैंप में तैनात जवान ने शुक्रवार देर रात सुसाइड कर लिया। घटना के बाद कैंप और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृत जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है। वह ओडिशा के खरियार इलाके के खरधरा गांव का रहने वाला था और वर्तमान में ढेकूनपानी कैंप में तैनात था।

मिली जानकारी के अनुसार, ढेकूनपानी स्थित सीआरपीएफ कैंप में पदस्थ जवान गोपीनाथ सबर ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही कैंप में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक जवान की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक जवान की पहचान ओडिशा के खरियार क्षेत्र अंतर्गत खरधरा गांव निवासी गोपीनाथ सबर के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही कोमना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस एवं सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आंतरिक जांच के बाद ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

The post सीआरपीएफ कैंप में जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button