देश दुनिया

यूपी आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, अगले 48 घंटे में तेजी से गिरेगा तापमान

तेज रफ्तार बर्फीली हवाएं चलने से शाम होते ही यूपी में ठिठुरन भरी सर्दी शुरू हो गई। दिन-रात के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। औसत हवा की गति धीमी होने और सीधे न चलने से अभी पूरा यूपी और बिहार शीतलहर की चपेट में नहीं है जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में लंबे समय से शीतलहर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट आएगी। फिर तापमान में 48 घंटे तक वृद्धि होगी। उसके बाद तापमान बहुत तेजी से गिरेगा। आईएमडी के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान से आ रहा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा और यह पूरे उत्तर प्रदेश को प्रभावित करेगा। वहीं चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अब तापमान में अगले 48 घंटे में दो डिग्री तक कमी संभावित है।

यूपी के तेज रफ्तार बर्फीली हवाएं चलने से शाम होते ही ठिठुरन भरी सर्दी शुरू हो गई। दिन-रात के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। अभी तक औसत हवा की गति धीमी होने और सीधे न चलने से पूरा यूपी और बिहार शीतलहर की चपेट में नहीं है जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में लंबे समय से शीतलहर बनी हुई है। कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हवा की रफ्तार सीजन की सर्वाधिक 5.8 किमी प्रति घंटा रही। इस दौरान हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। हवा की यह तेज रफ्तार पूरे उत्तर प्रदेश और इससे सटे बिहार में भी रही। अभी तक चल रही तेज रफ्तार हवा यूपी के कुछ हिस्सों तक सीमित थी। बिहार तक नहीं जा रही थी। अभी भी हवा की गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है।

41 घंटे तक ट्रेनें हुईं लेट

कोहरे की शुरुआत का ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ना शुरू हो गया है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आने वाली ट्रेनें घंटों लेट रही। सबसे खराब असर स्पेशल ट्रेनों पर गति पर पड़ा है। आधा दर्जन ट्रेनें 41 घंटे तक देरी से कानपुर सेंट्रल आकर रवाना हुई। इससे परेशान हुए यात्रियों ने यात्रा निरस्त कर दी और बुधवार को 640 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराई। ट्रेन नंबर- 06529 एसएमवीटी बेंगलुरु-गोमतीनगर स्पेशल 41 घंटे देरी से सेंट्रल पहुंची। इस वजह से यात्रियों के परिजन भी परेशान रहे।

दोपहर बाद चली पछुआ हवा ने शाम को बढ़ाई ठंड

वहीं वाराणसी में दोपहर बाद करीब नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने बुधवार शाम ठंड बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तेज पछुआ हवा चलने से ठंड में इजाफा होगा। इससे पहले सुबह ठंड का असर कम था। दोपहर में एकबारगी ऐसा लगा कि वातावरण से ठंड गायब हो गई है। लेकिन दोपहर दो बजे के बाद चली तेज पछुआ हवा ने धीरे-धीरे मौसम बदल दिया और शाम को लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। दिन का तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम 24.8 और रात का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

13 दिसंबर को आएगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगला पश्चिमी विक्षोभ 13 और 14 दिसंबर को आने वाला है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इसके असर से यहां तीन चार दिनों तक पुरवा हवा चलेंगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button