Blog

महिला टीचर ने पुलिस पति को पीटा, शराब के नशे में बेटी से मारपीट करने पर पत्नी ने की पिटाई

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले महिला टीचर ने अपने एएसआई पति की जमकर धुनाई कर दी। दरअसल एएसआई पति शराब के नशे में घर पहुंचा था और पत्नी व बेटी से विवाद कर रहा था। गुस्से में पत्नी उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से एएसआई के चेहरे व अन्य जगह पर चोट आई है। इसके बाद एएसआई ने मीडिया कर्मियों को अपनी फोटो भेजकर पत्नी द्वारा पिटे जाने की बात बताई।

मिली जानकारी के अनुसार मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। महिला अंबिकापुर के एक प्राइवेट स्कूल की टीचर है। बलरामपुर एसपी कार्यालय के शिकायत शाखा में पदस्थ एएसआई प्रशांत कुमार की उसकी पत्नी प्रियंका ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है एएसआई रात को शराब के नशे में पहुंचा और पत्नी व बेटी से मारपीट करने लगा। पत्नी प्रियंका ने जब बेटी से मारपीट होते देखा, तो उसके सब्र का बांध टूट गया और उसने पिटाई कर दी।

पत्नी की पिटाई से एएसआई प्रशांत कुमार प्रकाश के चेहरे, सिर, गले और हाथों में चोटें आई हैं। इसके बाद प्रशांत कुमार प्रकाश ने खुद मीडियाकर्मियों को अपनी फोटो भेजकर मारपीट करने की जानकारी दी है। एएसआई ने मीडिया को बताया कि उसकी पत्नी ने गोल्ड ज्वेलरी दिलाने कहा और मना करने पर बुरी तरह मारा। वहीं पत्नी प्रियंका ने बताया कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता रहता है। बेटी को मारने पर गुस्सा आया और पिटाई कर दी।

The post महिला टीचर ने पुलिस पति को पीटा, शराब के नशे में बेटी से मारपीट करने पर पत्नी ने की पिटाई appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button