जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले बदमाश को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया गया है। दुष्कर्म के कारण नाबालिग प्रैग्नेंट हो गई थी जिससे यह पूरा मामला खुला। इसके बाद से ही आरोपी फरार था। लंबी तलाश के बाद आरोपी का सुराग मिला और जशपुर पुलिस की एक टीम गोवा पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और जशपुर वापस ले आई। आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है। मामला थाना बागबहार क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर 2025 को थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिक बालिका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि नाबालिक बालिका की चाची ने बताया था कि उसकी बेटी को मासिक धर्म नहीं आ रहा है। नाबालिग से पूछने पर उसने बताया कि गांव का ही व्यक्ति 52 वर्षीय मिलराम तिर्की ने जंगल में बकरी चराने के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म किया था। लोक लाज के भय से नाबालिग ने यह बात किसी को नहीं बताई। जब वह गर्भवती हो गई तो यह बात पता चली है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रिपोर्ट पर तत्काल थाना बागबहार में आरोपी मिलराम तिर्की के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64 (1), व 4 पॉस्को एक्ट के तहत है अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। व नाबालिक पीड़ित बालिका का डॉक्टरी मुलाहिजा भी कराया गया था। आरोपी मिलराम तिर्की घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस लगातार उसकी पता साजी कर रही थी, उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर भी पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
गोवा में छिपा था आरोपी
इसी दौरान पुलिस को अपने सक्रिय मुखबिर तंत्र व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि उक्त आरोपी मिलराम तिर्की गोवा राज्य के थाना फतोड़ा क्षेत्र में है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर गोवा रवाना किया गया। थाना फातोड़ा क्षेत्र के मझगांव बस स्टैंड के पास स्थित एक रेस्टोरेंट से आरोपी मिलराम तिर्की को स्थानीय पुलिस की मदद से हिरासत में लेकर वापस लाया गया। मिलराम तिर्की उक्त रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी मिलराम तिर्की के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
ऑपरेशन अंकुश के तहत कार्रवाई
बता दें एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में फरार आरोपियों को पकड़ने जशपुर पुलिस का ऑपरेशन अंकुश निरन्तर जारी है। अभियान के तहत जशपुर पुलिस विशेष अभियान चला कर, फरार आरोपियों की धर पकड़ कर रही है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस को दुष्कर्म के मामले में फरार एक आरोपी को गोवा राज्य से पकड़ने में सफलता मिली है। एसएसपी ने बताया कि थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस गोवा से ढूंढ कर लाई है, महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, ऑपरेशन अंकुश जारी रहेगा। कार्रवाई में आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, सहायक उप निरीक्षक नारायण साहू, आरक्षक पवन पैंकरा, अभय खेस व घनश्याम प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
The post ऑपरेशन अंकुश : दुष्कर्म के आरोपी को गोवा से ढूंढ लाई पुलिस…. भेजा जेल appeared first on ShreeKanchanpath.


