Blog

जनजातीय गौरव पखवाड़ा : छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों में भगवान बिरसा मुंडा की गूंज… देखें Video

रायपुर। जनजातीय गौरव पखवाड़ा के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों पर उद्घोषणा के माध्यम से महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक धरती आभा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के स्मरणोंउत्सव पर उनके कार्यों के लिए नमन हेतु यात्रियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। रायपुर रेल मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों रायपुर, दुर्ग, भाटापारा तिल्दा नेवरा, भिलाई पावर हाउस, दल्लीराजहरा,  बालोद सहित अन्य स्टेशनों पर उद्घोषणा के माध्यम से नमन किया जा रहा है।

जनजातीय नायकों की वीरता, दूरदर्शिता और योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए, जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा 1 से 15 नवंबर 2025 तक पूरे देश में मनाया जा रहा है। पखवाड़े भर चलने वाला यह उत्सव भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष भर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव वर्ष का हिस्सा है। भगवान बिरसा मुंडा भारत के सबसे सम्मानित जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे और औपनिवेशिक उत्पीड़न के खिलाफ प्रतिरोध के एक चिरस्थायी प्रतीक थे।

 भारत के आदिवासी समुदायों के बलिदान, संस्कृति और विरासत का सम्मान करने और उनके साहस एवं राष्ट्र-निर्माण की कहानियों को राष्ट्रीय चेतना में लाने के लिए जनजातीय गौरव वर्ष मनाने की घोषणा की थी। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत सरकार ने प्रत्येक वर्ष 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भगवान बिरसा मुंडा और अन्य आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहे।

Untitled design

The post जनजातीय गौरव पखवाड़ा : छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों में भगवान बिरसा मुंडा की गूंज… देखें Video appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button