भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध रूप से नशा बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने खुर्सीपार व पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ढाई हजार नशीली कैप्शूल बरामद की है। उक्त कैप्शूल को यह सभी अवैध रूप से बेच रहे थे और युवा वर्ग को नशे की लत लगा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा धारा 21 सी, 8, 27(a) एनडीपीएस एक्ट, 111(3) के तहत कार्रवाई की गई है।
दरअसल पुलिस मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कुछ लोग खुर्सीपार के आईटीआई ग्राउंड में नशीली कैप्सूलटैबलेट अवैध रूप से रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश रहे हैं l सूचना के उपरांत उपस्थित स्टॉफ घटनास्थल पर रवाना हुआ मौके पर पाया कि कुछ व्यक्ति नशीली दवाएं रखे हैं। घेराबंदी कर उन्हें पकड़ कर पूछताछ किया गया जिस पर संदेहियों द्वारा अपना नाम रजनीश पांडे, विपिन जेम्स, श्याम कन्हैया विश्वकर्मा, रणजीत राम, अभिजीत साहू व अरबाज खान उर्फ बाबू बताया l
इनकी तलाशी लेने पर रजनीश पांडे से बिना नंबर मोटरसाइकिल, नशीली कैप्सूल 192 नग, नगदी रकम 400 रुपए, एप्पल व मोटारोला का फोन, विपिन जेम्स से 312 नाग कैप्सूल, सैमसंग का मोबाइल और नगदी रकम तीन सौ रुपए, श्याम कन्हैया विश्वकर्मा से प्रोक्सी को स्पष्ट कैप्सूल 264 नाग, एक वीवो मोबाइल, नगदी रकम 350 रुपए, रणजीत राम से 280 नाग कैप्सूल एक सैमसंग मोबाइल ₹250 नगदी रकम, अभिजीत साहू से 296 नाग कैप्सूल तथा अरबाज खान से 700नग कैप्सूल एवं एक वनप्लस मोबाइल फोन बरामद किया गया इसी प्रकार कुल 2044 नग कैप्सूल एवं बिक्री रकम 1300 टाइटन की घड़ी, 6 मोबाइल, एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

इसी कड़ी में थाना पद्मनाभपुर में मुखबिर से सूचना मिली कि मानस भवन के पीछे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग के पास नशीली दवाई रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना उपरांत पुलिस टीम द्वारा सक्रिय कार्यवाही करते हुए सूचनास्थल पर पहुंची मौके पर पहुंच कर देखा कि दो व्यक्तियों द्वारा नशीली दवा रखी गई है। पुलिस द्वारा उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया l संदेहियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम फैजान अहमद व साहिल कुमार यादव बताया। तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों से ट्रामाडोल टेबलेट की 45 स्ट्रिप/ 371 नग कैप्सूल बरामद किए हुआ एवं बिक्री रकम 1110 रुपए, एक एक्टिवा, दो मोबाइल फोन जब्त किया गया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पद्मनाभपुर में अपराध कायम कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार व पद्मनाभपुर पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही l
The post दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 2.5 हजार नशीली कैप्सूल बरामद, खुर्सीपार में 6 व पद्मनाभपुर में 2 आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.



