देश दुनिया

Maithili Thakur Net Worth: कैश, कार और गोल्ड… मैथिली के पास कितनी संपत्ति? एफिडेविट से हुआ खुलासा

दरभंगा। अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लोक गायिका मैथिली ठाकुर करोड़ों की संपत्ति (Maithili Thakur Net Worth) की मालिक हैं। उनके पास नकद 1.80 लाख रुपये हैं। दो करोड़ से अधिक के वाहन और जेवर-जेवरात भी हैं।

उन्होंने वर्ष 2022 में 47 लाख की भूमि भी खरीदी थी। कुल मिलाकर 1.5 करोड़ की अचल संपत्ति मैथिली ठाकुर ने नामांकन पत्र के साथ अपने हलफनामे में दाखिल की है।

वे मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना के उरेन गांव की रहने वाली हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के भारती कॉलेज से बीए की डिग्री ली है। उनके विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।

अलीनगर में 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज के नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के नामांकन कोषांग में निर्वाची पदाधिकारी मनीष कुमार झा के समक्ष कांग्रेस प्रत्याशी मिथिलेश चौधरी, निर्दलीय प्रत्याशी प्रमोद साहू, शंकर मल्लिक, प्रमोद पासवान, अमरजी मिश्रा, महेन्द्र नारायण महतो, अमरेश कुमार अमर ने नामांकन किया।

वहीं, अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से मैथिली ठाकुर, राजद प्रत्याशी विनोद मिश्रा, जनसुराज से विपल्व चौधरी, निर्दलीय नवीजान अंसारी, सैफुदीन अहमद, गणेश चौधरी, मो. कादिर, सिताम्बर शर्मा, आम आदमी पार्टी से रजीपाल झा, निर्दलीय नरुदीन जंगी, चंदु चौधरी, विजय यादव, महमूद आलम सहित कुल 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

इधर, अलीनगर से भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने नामांकन स्थल बेनीपुर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल के बाद कहा कि अलीनगर को आदर्शनगर बनाने का संकल्प लिया है। इसे पूरा करना ही लक्ष्य है। बता दें कि मैथिली ठाकुर पूरे बिहार में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button