पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें तीन दिग्गज विधायकों को बेटिकट कर दिया गया है। वहीं 57 में 27 सीटों पर जदयू ने अपने प्रत्याशी बदले हैं। चार महिलाओं को टिकट दिया गया है।
इन तीन विधायकों का टिकट कटा
पहली सूची के 57 प्रत्याशियों में तीन विधायकों के टिकट कट गए हैं। इनमें दरभंगा के कुशेश्वर स्थान (सुरक्षित) सीट के विधायक अमन हजारी को जदयू ने बेटिकट कर दिया है। बरबीघा से जदयू विधायक सुदर्शन का भी टिकट कट गया है। सकरा के विधायक अशोक कुमार चौधरी भी बेटिकट हो गए हैं
27 सीटों पर जदयू ने अपने प्रत्याशी बदल दिए
1. मधेपुरा 2. दरभंगा ग्रामीण 3. गायघाट 4. मीनापुर 5. सकरा 6. कांटी 7. बड़हरिया 8. जीरादेई 9. रघुनाथपुर 11 एकमा 12 परसा 13, मांझी 14. वारिसनगर 15, विभूतिपुर 16. चेरिया बरियारपुर 17. अलौली 18. खगड़िया 19. जमालपुर 20, बरबीघा 21, इस्लामपुर 22. मोकामा 23. फुलवारीशरीफ 24. मसौढ़ी 25. डुमरांव 26 जगदीशपुर 27. संदेश
इन महिलाओं को टिकट
57 सीटों में जिन चार महिलाओं को जदयू का टिकट मिला है उनमें मधेपुरा से कविता साहा, समस्तीपुर से अश्वमेध देवी, विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा व गायघाट से कोमल सिंह का नाम शामिल है।
विरासत की राजनीति भी जदयू की सूची में आगे बढ़ती दिखी
जदयू ने अपने प्रत्याशियों की जो पहली सूची बुधवार को जारी की उसमें विरासत की राजनीति भी आगे बढ़ती दिखी। जदयू की टिकट पर विधायक रहे कई लोगों के परिजनों को टिकट दिया गया। वारिसनगर से जदयू के प्रत्याशी ड मांजरिक मृणाल के पिता अशोक कुमार सिंह जदयू से विधायक रहे हैं।
इस्लामपुर से एक समय विधायक रहे दिवंगत राजीव रंजन के पुत्र रुहेल रंजन को जदयू ने इस्लामपुर से टिकट दिया है। चेरिया बरियारपुर से जदयू के प्रत्याशी अभिषेक कुमार की मां मंजू वर्मा नीतीश कुमार की सरकार में शिक्षा मंत्री रही हैं।
विभूतिपुर से जदयू की उम्मीदवारा रवीना कुशवाहा के पति भी जदयू से विधायक रहे हैं। जदयू विधान पार्षद दिनेश सिंह की पुत्री कोमल सिंह को जदयू ने गायघाट से टिकट दिया है। कुशेश्वरस्थान से जदयू का टिकट पाए अतिरेक के पिता भी विधायक रहे हैं।





