भिलाई। दुर्ग जिले के होटल व ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की शिकायतों के बाद मंगलवार देर रात कर पुलिस ने रेड कार्रवाई की। इस दौरान दुर्ग जिले के 7 होटल व ढाबा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
जिले में आपराधिक एवं अवैध गतिविधियों पर निगाह रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब का विक्रय करने व अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरूद्ध मंगलवार को अभियान चलाया गया। थाना पाटन क्षेत्र में संचालित होटल ढाबा में इसके संचालकों व्दारा अवैध रूप से अपने होटल ढाबा में लोगों को शराब का सेवन कराएं जाने की सूचना पर दबिश दी गई। 7 होटल व ढाबों में संचालकों व्दारा अवैध रूप से शराब का सेवन कराया जाना पाए जाने पर इनके विरूद्ध थाना पाटन में आबकारी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।
इस दौरान दिनेश मण्डेश 34 वर्ष, वार्ड-09 पाटन, रोहित कुमार पेण्डरिया, महामाया पारा, पाटन, देवेन्द्र यादव, 21 वर्ष, इंदिरा नगर पाटन, ईश्वरी पटेल 42 वर्ष, महावीर चौक, पाटन, करन पटेल 26 वर्ष, महावीर चौक, पाटन, मोहन साहू 36 वर्ष, महादेव घाट, अमलेश्वर व शेख जाहिद 42 वर्ष, इंदिरा नगर पाटन के खिलाफ कार्रवाई की गई।

The post दुर्ग के होटल-ढाबों में अवैध रूप से परोसी जा रही थी शराब, पुलिस की रेड… 7 पर कार्रवाई appeared first on ShreeKanchanpath.




