Blog

छत्तीसगढ़ में 60 लाख के पार हुई भजपा सदस्यता, सीएम साय ने कहा- ये उपलब्धि है बेमिसाल

रायपुर। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता संख्या 60 लाख पार कर गई है। छत्तीसगढ़ में 60 सदस्यता का लक्ष्य रखा गया लेकिन यह उससे भी आगे निकल गई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सदस्यता 60 लाख पार होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – ये उपलब्धि है बेमिसाल है और सभी छत्तीसगढ़ वासियों का आभार।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा की सदस्यता संख्या अपने लक्ष्य 60 लाख के आंकड़ें को पार कर गई है। राष्ट्र निर्माण में मजबूत सहभागी बनने को तत्पर इन सभी सदस्यों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत करता हूं।  निश्चित ही यह प्रदेश भाजपा संगठन के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि और गौरवान्वित करने वाला क्षण है। मैं सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सहृदय अभिनंदन करता हूं। आप सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़ की परिसंकल्पना को साकार करने हेतु राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित भारतीय जनता पार्टी से जुड़ें।

ये उपलब्धि है बेमिसाल
छत्तीसगढ़वासियों का आभार

हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा की सदस्यता संख्या अपने लक्ष्य 60 लाख के आंकड़ें को पार कर गई है। राष्ट्र निर्माण में मजबूत सहभागी बनने को तत्पर इन सभी सदस्यों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत…

— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 30, 2024

The post छत्तीसगढ़ में 60 लाख के पार हुई भजपा सदस्यता, सीएम साय ने कहा- ये उपलब्धि है बेमिसाल appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button